फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में यूनिट कर्मचारियों की भूख हड़ताल

ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के आह्रवान पर बेरी यूनिट के कर्मचारियों ने एक्सईएन कार्यालय पर भूख हड़ताल कर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता बेरी यूनिट के प्रधान कुलदीप लाकड़ा ने की। यूनिट प्रधान कुलदीप ने बताया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रदद करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, एक्स ग्रेशिया पॉलिसी में संशोधन करना आदि मांगों को लेकर भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया गया। 29 जनवरी को अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर भूख हड़ताल होगी। इस मौके पर बेरी यूनिट के कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें