फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने मंदिरों में किया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में जलभिषेक करने के लिए आने वाले श्रद्धालु व शिव भक्तों के लिए झज्जर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं l पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व पर जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए सभी एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना व चौकी के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व निगरानी रखने के साथ-साथ गश्त पर रहने के दिशा निर्देश दिए गए हैं l जिन मंदिरों में ज्यादा भीड़ होने की संभावना है। वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए यातायात प्रभारी अपनी टीमों के साथ जिले में कार्य कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मचारी मंदिरों में मौजूद रहेंगे ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके l श्रद्धालु व आमजन से भी अपील है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें