मुख्यमंत्री उड़दस्ता व गुप्तचर विभाग की टीम बेरी नगर पालिका में छापेमारी की। नगर पालिका में टीम पहुंची तो अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पालिका में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों आपस में फोन की घंटी बजने लगी। इस दौरान शहर में सफाई के दिए गए डोर-टू-डोर टेंडर की वास्तविकता की भी जांच की गई ताकि पता लग सके कि सफाई टेंडर में कोई घोटाला तो नहीं हुआ। टीम ने फील्ड में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की संख्या की भी जांच की। टीम ने कस्बे का दौरा किया, जहां पर सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे। टीम ने मौके पर जाकर जांच की। सफाई अभियान को लेकर टेंडर के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। टीम को घर-घर उठान को लेकर अनेकों खामियां पाई गई। दो माह से कूड़ा उठान कंपनी की तरफ से कोई वजन नहीं करवाया जा रहा था। कूडा एकत्रित करने वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। कूडा उठान के लिए प्रयोग हो रहे वाहनों के साथ अन्य खामियां पाई गई। घर-घर कूड़ा उठान प्रकिया को लेकर नगर पालिका में जांच की गई थी। इसमें अनेकों खामियां पाई है। नगर पालिका अधिकारियों व घर-घर से कूड़ा उठान के ठेकेदार से जानकारी ली गई। इसमें अनेकों खामियां पाई गई है। खामियों की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। -रामनिवास उप निरीक्षक, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, रोहतक