फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में तहसीलदारों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, रजिस्ट्री-इंतकाल का काम ठप

बहादुरगढ़ तहसील में तहसीलदारों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर चल रही इस पेन-डाउन हड़ताल के कारण सरकार के आदेश के बावजूद एसडीएम की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी। जमीन रजिस्ट्री से जुड़े सभी काउंटर खाली पड़े रहे और लोग निराश होकर घर लौट गए।हड़ताल के चलते इंतकाल (म्यूटेशन), रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा अन्य शपथ पत्रों का काम भी पूरी तरह ठप हो गया है। इससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार तहसील पहुंच रहे हैं, लेकिन काम न होने से उन्हें निराशा हाथ लग रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें