फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाकर हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास वर्मा एवं सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उप सिविल सर्जन डॉ. बसंत दुबे उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों में एनीमिया, कुपोषण, थकान, भूख न लगना और पढ़ाई में ध्यान न लगने जैसी समस्याओं का मुख्य कारण बनता है। उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, हाथ धोने की सही विधि और एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि जगनिवास वर्मा ने कहा कि स्वच्छता और समय पर दवाई लेना ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आईटीआई, कॉलेजों, गुरुकुलों, फैक्ट्रियों, ईंट-भट्ठों ओर अन्य स्थानों पर 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को शत-प्रतिशत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें