पीएम श्री राजकीय माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडायन में चल रहे सात दिवसीय कैंप के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं न प्रभात फेरी के साथ कैंप की शुरुआत की। एनएसएस इकाई के इंचार्ज मुकेश कुमार व सुरेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण की विधियों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कुछ दूरगामी दुष्प्रभाव हैं, जो अतीत में घातक है जैसे आण्विक विस्फोटों से रेडियो धर्मिता का आनुवांशिक प्रभाव, वायुमंडल का तापमान बढ़ना, ओजोन परत कि हानि,भूक्षरण आदि ऐसे घातक दुष्प्रभाव हैं। इसमें वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य को हानि पहुंचा रहे हैं। साथ ही छोटे पौधों को बचाने के लिए रक्षात्मक अभियान चलाया गया। योगेश कुमार ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को बताया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के बारे में स्वयंसेवकों ने अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर रमेश कुमार, मंजू, युवराज, राजेश, कृष्ण, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार उपस्थित रहे।