फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सावित्रीबाई फुले की मनाई गई 196वीं जयंती

शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 04:15 PM IST

जटिया धर्मशाला में राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले की 196वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष रमेश जाखड़ ने तथा संचालन महासचिव राजवीर राहर ने किया। सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ने ऐसी समय में महिलाओं, कमजोरों तथा वंचित समूहों की आवाज उठाई। जिस समय उस वर्ग से संबंध होना, एक मानव होने से कोसों दूर की बात होती थी। मात्र नौ साल की आयु में शादी हो जाना, पिछड़े समाज से होना,मन में परिवर्तन के विचार होना,जब लड़की को पढ़ाना घोर पाप माना जाता हों आदि कारकों के मध्य लड़कियों के लिए स्कूलों को खोलना और चलाना, ऐसे साहसिक कदमों का दूसरा कोई उदाहरण शायद विश्व में कोई हो। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के विचारों की प्रासंगिकता दो सौ सालों बाद भी वैसी की वैसी बनी हुई है।जब तक समाज महिलाओं को, वंचित समूहों को आगे बढ़ने के अवसर पैदा नहीं करेगी, तब तक देश वास्तविक उन्नति नहीं कर सकता। इस अवसर पर कांग्रेस एस सी सैल के राज्य महासचिव प्रदीप गोच्छी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, जिला एससी सैल प्रधान डा. विजय, धर्म सिंह रणखंडा, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़, महासचिव राजबीर राहर मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें