बेरी स्थित मुख्य मंदिर के पास धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन का बुधवार को आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे हवन यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जय मां भीमेश्वरी देवी लखेरा समाज धर्मशाला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चैयरमेन ब्लॉक समिति सदस्य व बहल पूर्व सरपंच साधु राम व हरियाणा लखेरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह अलायकी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने लखेरा समाज के व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कोई समाज कमजोर नहीं है, जो कमजोर है उनके साथ सरकार है। प्रदेश के विकास और विस्तार में हर समाज के लोगों का विशेष योगदान हैं। उन्होंने लेखरा समाज की उन्नति और उथान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने धर्मशाला निर्माण के लिए सांसद कोटे से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान समिति की प्रधान कमलेश राठौर, कैशियर मास्टर महेंद्र, महासचिव जयबीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, रामनिवास भिवानी, जगदीश बेरी व वजीर रोहतक मौजूद रहे।