फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में तहसीलदार और एसडीएम कार्यालय में दिनभर बिजली गुल, सभी काम ठप

बृहस्पतिवार को तहसीलदार और एसडीएम कार्यालय में सुबह से ही बिजली के दर्शन नहीं हुए। दिनभर बिजली गुल रहने से जमीन और आमजन से जुड़े सभी काम बाधित रहे। कार्यालय में कंप्यूटर, प्रिंटर और फोटो मशीन नहीं चलने से लोग परेशान रहे। घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों के काम नहीं हो सके। काम के लिए आई निर्मला ने बताया कि उन्हें रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाना है, लेकिन बिजली न होने से नहीं बन सका। वहीं, सुनील ने बताया कि शपथ पत्र पर बिजली न होने से फोटो नहीं हो सके हैं। लोगों ने बिजली विभाग से व्यवस्था दुरुस्त करने और कार्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें