फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: साहिल हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 May 2026 05:40 PM IST

झज्जर पुलिस ने साहिल उर्फ गुल्लू सुबाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपसी रंजिश हत्या की वजह बनी है। पुलिस कमिश्नर ने कहा यह गैंगवार से जुड़ा मामला नहीं था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अंकित उर्फ़ बनिया और अनुज को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है। 2022 के पुराने फायरिंग केस की रंजिश में यह हत्या की साजिश रची गई थी। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें