नगर परिषद की तरफ से नपा कार्यालय में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने तीनों मनोनीत पार्षदों काम गिरोत्रा, जगदीश वर्मा और मनोज कुमार को पद व गोपीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि सरकार ने 9 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी की थी, जिसमें झज्जर नगर परिषद के लिए कमल गिरोत्रा, जगदीश वर्मा और मनोज कुमार को मनोनीत पार्षद बनाया था। अब अधिसूचना जारी होने के लगभग दो माह बाद मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, पूर्व वाईस चेयरमैन प्रवीण गर्ग मौजूद रहे।