फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने पुलिस के साथ वाहन चालकों को किया जागरूक

नवीन दलाल Updated Thu, 23 Jan 2025 12:55 PM IST

नेहरू युवा केंद्र की तरफ से सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान वीरवार को समाप्त हो गया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने आंबेडकर चैक यातायात की पुलिस टीम के साथ मिलकर वाहन चालकों को जागरूक किया। 17 जनवरी से नेहरू युवा केंद्र की तरफ से सड़क सुरक्षा अभियान की शुरूआत की थी। वीरवार को आंबेडकर चैक पर स्वयंसेवकों ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और गाड़ी चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के साथ यातायात प्रभारी नेरश कुमार, एसआई सत्यप्रकाश, एसआई दिलबाग, एएसआई मुकेश, एसपीओ युधिष्ठर व कांस्टेबल संजीत मौजूद रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें