बादली से ढांसा बार्डर की तरफ गाड़ी से जा रहे एक सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान गांव बादली निवासी करीब 30 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है। मृतक विनोद करीब एक माह पहले विभाग से छुट्टी लेकर अपने घर आया था और वीरवार को वह छुट्टी पूरी करके वापिस अपनी ड्यूटी पर जाने वाला था। करीब एक माह पहले 23 दिसंबर को मृतक विनोद के पिता धर्मबीर की मौत हुई थी। परिजनों के अनुसार उनके पिता बीमार थे। विनोद अपने पिता का इकलौता बेटा था। विनोद की एक बहन है। उसकी शादी हो चुकी है। विनोद आर्मी में फायरमैन के पद पर कार्यरत है और उनकी ड्यूटी लेह में चल रही थी। जानकारी अनुसार विनोद अपने घर से गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए निकाला था। बादली से ढांसा बॉर्डर जाते समय उसकी गाड़ी एक अन्य गाड़ी से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कि गंभीर चोटों के चलते विनोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के चाचा के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी खड़ी करने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बादली निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव दरियापुर के निजी स्कूल के पास वह अपने भतीजे का इंतजार कर रहा था। एक गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी बीच रोड पर खड़ी कर दी। इस दौरान उसने ना तो गाड़ी का इंडीकेटर जला रखा था और ना ही रिफ्लेक्टर का प्रयोग किया। इसके बाद उसका भतीजा अपनी गाड़ी में बादली की तरफ से आया और उसके भतीजे की गाड़ी उस गाड़ी में टकरा गई। इसके बाद इस हादसे में लगी चोटों के कारण उसके भतीजे की मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे है। बड़ी लड़की लिशा 9 वर्ष और लड़का कार्तिक तीन वर्ष का है। मृतक विनोद 2013 में आर्मी में नौकरी लगा है। उनकी शादी वर्ष 2015 में मोनिका के साथ हुई थी। विनोद की पत्नी मोनिका गृहणी है। बादली से ढांसा बार्डर की तरफ जाते समय एक व्यक्ति की गाड़ी किसी अन्य खड़ी गाड़ी में टकराने से मौत हुई है। इस संबंध में मृतक के चाचा के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। -एसआई अभिषेक, जांच अधिकारी, बादली थाना।