जिला प्रशासन की तरफ से आपदा प्रबंधन के तहत चार जगह मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके अलावा शाम 7.50 बजे दस मिनट के लिए ब्लैट आउट रखा जाएगा। इसी प्रकार आपातकालीन नम्बर भी जारी किया गया हैं। इसकी तैयारी को लेकर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास के रूप में हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के निम्रलिखित 11 जिलों में नागरिक सुरक्षा मॉक डित का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण और सुदृढ़ीकरण है। मॉक डिल का आयोजन लघु सचिवालय भवन, झज्जर, एनटीपीसी झाड़ली, मेट रिलायंस, न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर, जसौर खेड़ी में किया जाएगा। चिह्नित स्थान पर मॉक ड्रिल अभ्यास 4 बजे सायरन के साथ शुरु होगा व शाम 7:50 बजे सायन के साथ ही ब्लैक आउट अभ्यास जिला भर में शुरु होगा। यह अभ्यास ग्राम स्तर पर भी आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट का समयः शाम 7:50 से 8:00 बजे (10 मिनट का समय) किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं यह सिर्फ एक अभ्यास है। आज शाम 4 बजे तक हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन सक्रिय हो जाएंगे और सरकारी विभागों और स्वयंसेवकों सहित सभी हितधारकों को शामिल करते हुए महत्वपूर्ण और रणनीतिक स्थानों पर मॉक ड्रिल ऑपरेशन शुरू हो जाएगा।