फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: चुनावी रंजिश को लेकर दादरी तोए के सरपंच पर चाकू से हमला

शाहिल शर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 09:01 PM IST

दादरी तोए स्थित नंगला रोड पर गाड़ी में जा रहे सरपंच की गाड़ी को पहले थार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद नीचे उतरकर सरपंच पर चाकूओं से वार कर दिया, जिससे सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सरपंच को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना पाकर एसीपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक दादरी तोए गांव के सरपंच सुनील बुधवार करीब एक बजे किसी काम से नंगला रोड से गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को पीछे से थार गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। इस पर सरपंच ने गाड़ी रोकी और बाहर आए तो थार गाड़ी चालक ने सरपंच पर चाकू से वार कर दिया। इसमें सरपंच सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल सरपंच संदीप के चाचा पालेराम ने बताया कि मारने वाले युवक के परिवार ने सरपंची का चुनाव लड़ा था, जिसमें संदीप जीत गया था। इसी की रंजिश में संदीप पर हमला किया गया है। एसीपी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल अभी बयान नहीं हुए हैं। बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें