खेड़ी आसरा गांव में एक व्यक्ति ने घर के बाहर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार खेड़ी आसरा गांव निवासी 49 वर्षीय राजेश ने मंगलवार शाम को घर के बाहर बने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने राजेश काफी दिनों से बीमार चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने इतफाकिया कार्रवाई की है।