झज्जर में बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ मामले में डीजीपी ने जांच शुरू करवा दी हैं। इस मामले में शुक्रवार को रोहतक आईजी समरजीत सिंह और रोहतक एसपी सुरेंद्र भोरिया जांच कर लिए झज्जर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सुबह सबसे पहले गलेक्सी होटल, सुर्खपुर मोड़, अच्छेज पहाड़ीपुर में घटनास्थल का दौरा किया। उनके साथ डीसीपी लोगेश कुमार, डीसीपी क्राइम अमित दहिया, एसीपी सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। इसका बाद लघु सचिवालय में अधिकारियों से बैठक की।