फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में केएमपी पर कोहरे और तेज रफ्तार का कहर, टकराये दर्जनभर से ज्यादा वाहन

बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे और तेज रफ्तार ने भीषण कहर बरपाया है। घनी धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम होने से दर्जनभर से अधिक वाहन आपस में टकरा गए, जिससे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।हादसा के बाद केएमपी पर लंबा जाम लग गया, जहां वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए उन्हें बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें