झज्जर के श्री मां बुद्धों माता मंदिर प्रांगण कच्चा सुर्खपुर रोड़ झज्जर में बुधवार को वार्षिक पूजन व मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार रात 8 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच गए थे। रात को ही लंबी लाइन लगी हुई थी। लगभग एक किलोमीटर तक लाइन दर्शनों के लिए लगी। बुधवार सुबह 12 बजे तक श्रद्धालु लाइन में लगकर दर्शन के लिए खड़े थे।