झज्जर के गिरावड गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक किसान की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मंगलवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।