इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरकार की नाकामियों और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान ने कहा कि जिले की हजारों एकड़ भूमि आज भी जलभराव से पूरी तरह प्रभावित हैं, जिस कारण पिछली फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। अगली फसल की बुआई पर भी संकट गहराता जा रहा है। किसानों को बाजार में खाद और बीज नहीं मिल पा रहे, जिससे उन्हें घंटों लंबी लाइनों में लगना पड़ता है और शाम तक खाली हाथ लौटना पड़ता है। इसके साथ ही किसानों की फसल पर नमी के नाम पर 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की कटौती की जा रही है, वहीं बाजरे में भावांतर योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा और एमएसपी पर खरीद भी बंद पड़ी है।