फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में पहली मई से 30 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य

Naveen Updated Thu, 16 Apr 2026 01:25 PM IST

जनगणना 2027 के अंतर्गत जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से स्व-गणना का विकल्प आज से खुल गया है, जो आगामी 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। झज्जर में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने आज स्व-गणना करते हुए जिलावासियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया है। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि जिलावासी 30 अप्रैल तक निर्धारित पोर्टल se.census. gov. in के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि नागरिक स्व -गणना के लिए 16 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। फार्म में कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा नागरिकों को डिजिटल माध्यम से अपने विवरण स्वयं दर्ज करने का अवसर देती है, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें