फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में नगर परिषद कर्मचारियों का 3 घंटे काम बंद, कार्यालय पर लगाया प्रतीकात्मक ताला

Naveen Updated Thu, 16 Apr 2026 11:24 AM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर वीरवार को नगर परिषद बहादुरगढ़ के कर्मचारियों ने 3 घंटे का काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 6 बजे हाजिरी लगाने के बाद कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर प्रतीकात्मक ताला लगाकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन उपप्रधान अजय ने किया। प्रदर्शन में राज्य संगठनकर्ता राजपाल, जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, इकाई सचिव अमित परनाला, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, सह सचिव होशियार सिंह दरोगा, इकाई ऑडिटर सुनील, उपप्रधान सपना, जिला सदस्य सोनू सहित कई दरोगा, पदाधिकारी और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन की आगामी रूपरेखा भी घोषित की। 20 और 21 अप्रैल को कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर फील्ड में कार्य करेंगे। 24 और 25 अप्रैल को सभी शहरों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 27 और 28 अप्रैल को दो दिवसीय 8-8 घंटे की कार्मिक भूख हड़ताल तथा 1 और 2 मई को दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें