फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में यूनियन प्रधान समेत 40 सफाई कर्मचारियों पर एफआईआर, 21 नामजद

सुधीर शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 09:55 PM IST

बहादुरगढ़। विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान नागरिक अस्पताल के पास प्रशासनिक टीम के साथ हुए विवाद के मामले में थाना सेक्टर-6 पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान समेत करीब 40 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें 21 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार बहादुरगढ़ प्रवीण कुमार की ओर से थाना सेक्टर-6 में दी गई शिकायत के अनुसार मंगलवार की रात विशेष स्वच्छता अभियान के तहत टीम-3 को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कूड़ा उठाने के लिए लगाया गया था। रात करीब 11:30 बजे नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के पास कूड़े का ढेर उठाने के लिए प्रशासनिक टीम और पुलिस बल पहुंचा। वहां करीब 35-40 सफाई कर्मचारी प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सफाई अभियान शुरू करने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक टीम को काम करने से रोका तथा कूड़ा-कचरा, कांच की बोतलें, पत्थर और नारियल आदि फेंके। टीम के साथ धक्का-मुक्की और बल प्रयोग करने के भी आरोप लगाए गए हैं। ये 21 लोग नामजद हैं: राजेश, सुनील, संदीप, राजपाल, संदीप, अमित, सरोज, कुलदीप, सुभाष, दलबीर, धर्मबीर, सत्यवान, वजीर, मीना, सुषमा, प्रमीला, राकेश, अशोक, लीलाराम, अमित, राजेन्द्र तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर 6 थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1), 132, 190, 191(2), 221, 270 और 351(3) के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई जलवीर को सौंपी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें