फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सूर्य नमस्कार के अभ्यास से मिलती शारीरिक, आत्मिक और मानसिक तनाव से मुक्ति

हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग हरियाणा, शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में योगा ट्रेनर हरमेश बंसल एवं स्नेह कुमार ने सूर्य नमस्कार अभियान 2026 योगा ब्रेक अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरपुर में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इसके साथ-साथ योग का महत्व एवं लाभ भी बताए गए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. राशि त्यागी, डॉ. स्वीटी, डाॅ. सुजीता एवं हेल्थ इंस्पेक्टर सुधीर ने की। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कर्मचारियों के साथ-साथ मरीजों ने भी भाग लिया। इसके बाद आयुष योग ट्रेनर हरमेश ने नियमित रूप से योग करने एवं ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने एवं सात्विक भोजन करने और नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए प्रेरित किया। हेल्थ इंस्पेक्टर सुधीर ने कर्मचारियों को बताया कि सूर्य नमस्कार के अभ्यास से पूरे शरीर का विकास होता है। इसमें मानसिक, शारीरिक और आत्मिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इस सूर्य नमस्कार अभियान में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं नियमित रूप से योग करने का प्रण लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें