फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में बलेनो कार और बाइक की टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत

शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 01:00 PM IST

हरियाणा के झज्जर में बेरी-कबूलपुर मार्ग पर बलेनो कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा सोमवार को हुआ। इस हादसे में बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला की पहचान गांव दुबलधन पत्नी चेतराम के तौर पर हुई है। महिला की उम्र करीब 63 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र चेतराम अपनी माता केला को दवाई दिलवाने के लिए रोहतक जा रहा था। जब वह बेरी- कबूलपुर रोड पर माता भीमेश्वरी देवी स्कूल के पास पहुंचा तो आगे चल रही बलेनो कार से टक्कर हो गई। इसमें मां -बेटा सड़क पर जा गिरे, जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि अनिल घायल हो गया। अनिल को गंभीर चोटों के चलते उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें