फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे बिजली मीटर बॉक्स बदलने की मांग, हादसे का खतरा टालने को विभाग करे सर्वे: जसबीर सैनी

शहर के लगभग सभी वार्डों में बिजली के खंभों पर लगे मीटर बॉक्स टूटे हुए हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। इस समस्या को लेकर पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने बिजली विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए टूटे हुए मीटर बॉक्स बदलने की मांग की है। सैनी ने कहा कि शहर के कई इलाकों में बिजली मीटर बॉक्स क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं और कई जगह तो खंभों पर मीटर बॉक्स लगे ही नहीं हैं। ऐसे में खुले तारों और बिजली कनेक्शन के कारण 24 घंटे करंट लगने का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी वार्डों में विशेष सर्वे करवाकर टूटे और खराब मीटर बॉक्स को जल्द से जल्द बदलवाया जाए। साथ ही आमजन की सुविधा के लिए विभाग की ओर से एक हेल्पलाइन या व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया जाए, ताकि लोग अपने क्षेत्र में टूटे या खराब मीटर बॉक्स की सूचना सीधे विभाग को दे सकें। सैनी ने कहा कि विभाग को अपने स्तर पर भी नियमित सर्वे कर ऐसी खामियों को दूर करना चाहिए, ताकि बिजली से जुड़े संभावित हादसों को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें