फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: हलवाई की दुकान में सिलिंडर लगी आग, मची अफरा-तफरी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 04:10 PM IST

मेन बाजार में दोपहर करीब 3 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक पसिद्ध हलवाई की दुकान में सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से आसपास के दुकानदारों में भी अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद पड़ोसी दुकानदार अग्निश्मन सिलिंडर लेकर आया और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार बेरी के मेन बाजार में स्थित गूंगा हलवाई की दुकान पर हर रोज की तरह सिलिंडर पर काम चल रहा था ओर अचानक करीब 3 बजे सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से आसपास के दुकानदारों ने अपनी बंद भी कर दी थी और कुछ दुकानदारों से अपनी दुकान में रखा सामान इधर-उधर करना शुरू कर दिया। लेकिन आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, नही तो आग ज्यादा फैल जाती तो काफी नुकसान हो सकता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें