मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरसनी तहसील पर एक दिवसीय उपवास रखा। इसमें झज्जर विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, बादली विधायक कुलदीप वत्स ने शिरक्त की जबकि अध्यक्षता राव संजय जिला अध्यक्ष झज्जर ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर गलत किया हैं। इस योजना को हरियाणा में बीजेपी पहले ही खत्म कर चुकी थी। अब नाम बदलने के साथ-साथ इस योजना के अस्तित्व को ही मिटा दिया गया है। लेकिन कांग्रेस हर स्तर पर इसका विरोध कर रही हैं। मनरेगा मजदूरों के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है और पूरे देश में उनके रोजगार की रक्षा के लिए अभियान चला रही है।