कांग्रेस सेवादल की तरफ से आयोजित हस्ताक्षर अभियान वोट चोर, गद्दी छोड़ का हस्ताक्षरित रजिस्टर विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को उनके आवास पर जाकर सौंपा। कांग्रेस सेवादल की सदस्यों ने हस्ताक्षर अभियान से आम जन की भावनाओं से रूबरू होते हुए जो कुछ अनुभव किया था, उसको अक्षरशः विधायक के सामने प्रस्तुत किया। विधायक ने कहा कि आपका काम बहुत ही नियोजित ढंग और सैद्धांतिक रूप से लोकतंत्र को मजबूत करने वाला रहा। किसी भी देश का विकास लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के सिद्धांतों में छुपा है। जिन-जिन देशों में लोकतांत्रिक संस्थाओं को संवैधानिक रूप से मजबूत किया गया और आम जन विशेष कर वंचित समूह की समस्याओं को चिन्हित करके नीतियों को अमलीजामा पहनाया गया। वहां पर समाज का विकास चरणबद्ध रूप से होता गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश जाखड़, राजवीर दहिया, कैप्टन सतबीर बड़क , जगदीश फौगाट, राजवीर राहर, कर्नल वजीर सिंह पंघाल, बलबीर सिंह यादव, बलबीर सिंह पंघाल, आजाद सरोहा उपस्थित रहे।