जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में चलाई हुई बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा का समापन हुआ। इस बार विवाह मुक्ति रथ यात्रा ने 125 गांव के हजारों लोगों को बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूक किया और उन्हें बाल विवाह ना करने और ना ही उसमे शामिल होने की शपथ दिलाई। विदित रहे की इस बाल विवाह मुक्तिरथ यात्रा का शुभारंभ सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल ने हरी झंडी दिखाकर किया था तथा फिर यह बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा गांव गांव शहर में ग्ई। बाल विवाह मुक्ति रथ पर हस्ताक्षर करके एक आवाज में कहा कि यह रथ यात्रा किशोर किशोरियों के भविष्य को संवारने में सहायक सिद्ध होगी। ना केवल ग्राम पंचायत के सरपंचों बल्कि हरियाणवी गायक व खाप से जुड़े हुए व्यक्तियों ने भी बाल विवाह रोकथाम हेतु अपना समर्थन दिया।