फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: भाजपा की तीन राज्यों में हुई प्रचंड जीत पर चेयरपर्सन सरोज राठी व उनके कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, जताई खुशी

पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार खुशी जताई। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के रोहतक-दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर सरोज राठी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई देता है। सरोज राठी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में भी विकास कार्यों को गति मिली है और सरकार जनहित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र में मजबूत नेतृत्व के चलते जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी के प्रदर्शन को सराहते हुए कहा कि इन राज्यों की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में मतदान किया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी साझा की और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, पार्षद सविता सैनी, पार्षद राजेश तंवर, राजेश सैनी, मनमोहित गुप्ता, भरत सिंह छिल्लर, हेमचंद्र, जगबीर रुहिल, रितिक, मुकेश, जयभगवान सिंह, जतिन, जगबीर, पप्पू, सतीश शर्मा, संदीप कुमार, संजय राठी, सुमित बराही, दलजीत दलाल, मुकेश जून, हिमांशु राठी, कृष्णा, संदीप दलाल, मोहन राठी, नारायण सिंह यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें