फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के रघुनाथ मनिंदर मंडल टाउन में भागवत कथा का हवन व भंडारे के साथ हुआ समापन

Naveen Updated Wed, 11 Mar 2026 02:01 PM IST

बहादुरगढ़ के रघुनाथ मनिंदर मंडल टाउन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार को हवन और भंडारे के साथ श्रद्धा व भक्ति भाव से किया गया। यह धार्मिक आयोजन 4 मार्च से 10 मार्च तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा के दौरान वृंदावन से पधारे पंडित अवध नारायण शास्त्री ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। उन्होंने कथा के माध्यम से भगवान की भक्ति, धर्म और मानव जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डाला। समापन अवसर पर परम पूज्यनीय गुरु श्री डॉ. गुण प्रकाश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज का विशेष आगमन हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान देते हुए कहा कि संसार में सबसे बड़ा पुण्य माता-पिता और गुरु की सेवा से प्राप्त होता है। इस अवसर पर रघुनाथ आश्रम संस्कृत विद्यालय में विधिवत हवन किया गया, जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में ब्राह्मणों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में रघुनाथ मनिंदर मंडल टाउन के पदाधिकारी, पुजारी राजू शर्मा, वार्ड पार्षद सचिन दलाल, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार राणा, जय किशोर, प्रदीप भारद्वाज, दिनेश शर्मा, सीता महेश्वरी, गीता, शरला, वंदना, सरोज, सावित्री और लक्ष्मी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके अलावा परम पूजनीय ऋषि कन्या श्री चित्रा देवकी की छोटी बहन का परिवार और मंडल टाउन के अनेक निवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति व सेवा भाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें