चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं को चिकित्सकों की टीम ने शारीरिक बदलाव की जानकारी दी। निजी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने लड़कियों को समय-समय पर होने वाले शारीरिक बदलाव और उनकी देखभाल के संबंध में जागरूक किया। चिकित्सकों ने बताया कि किसी बदलाव को लेकर छात्राओं को अपने परिजनों से खुलकर बात करनी चाहिए। छात्राओं को चाहिए कि वह सफाई और स्वच्छता के प्रति विशेष तौर पर ध्यान रखें। किसी भी शारीरिक समस्या को लेकर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।