अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिले में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में सभी सरकारी स्कूलों में किशोरी बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, स्वच्छता के महत्व को समझाना और किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाना रहा। सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने कहा कि स्वस्थ किशोरी ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।