फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में अमर उजाला की तरफ से राजकीय नेहरू कॉलेज में संवाद कार्यक्रम आयोजित

नवीन दलाल Updated Sat, 13 Sep 2025 02:05 PM IST

राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में अमर उजाला की तरफ से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दलबीर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है। हमारे सुख-दुख में हमारी मातृभाषा ही काम आती हैं। हमारे कवियों ने भी हमारी मातृभाषा के बारे में काफ़ी कुछ लिखा है। हम केवल हिन्दी तक सिमित नहीं रहे बल्कि आज के दौर में सभी भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर आज तक हिन्दी को वो सम्मान नहीं मिल पाया, जो मिलना चाहिए थे। सरकार को भी बार-बार पत्र जारी करने पड़ते हैं कि सभी विभागों में हिन्दी में काम हो और हिन्दी के पत्रों का हिन्दी में जवाब दिया जाए, लेकिन उस पर अमल नहीं हो पाता। इस तरफ ध्यान देने की जरुरत है। हिन्दी विभाग के. छात्रों ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा हैं। इसे पूरा सम्मान मिलना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें