फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स ने संयुक्त रूप से किया रूट मार्च

नवीन दलाल Updated Fri, 12 Sep 2025 04:25 PM IST

कानून व्यवस्था पर नजर रखने और आमजन में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने संयुक्त रूप से रूट मार्च निकाला। नई दिल्ली से आई रैपिड एक्शन फोर्स की सी/194 की टीम ने कमांडेंट किशोर कुमार के दिशा-निर्देशन में सहायक कमांडेंट राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस के साथ मिलकर आयोजित किया। रूट मार्च माछरौली और बादली के थाना क्षेत्रों में निकाला गया। इस दौरान पुलिस व आरएएफ जवानों ने मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा बलों की संयुक्त मौजूदगी से लोगों में विश्वास का माहौल बना। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं आम जनमानस में सौहार्द का वातावरण बनाए रखना है। इस मौके पर माछरौली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सागर और बादली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारी ने मौके पर बताया कि यह कार्रवाई समय-समय पर गृह मंत्रालय के निर्देश पर की जाती है, जिसमे इलाके की जानकारी एकत्रित किया जाता है ताकि कभी भी कोई अप्रिय स्थिति होने पर आरएएफ, जिला पुलिस के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई कर सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें