फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: ईंट भट्ठों पर पकडे़ गए सभी बांग्लोदशियों को किया जाएगा डिपोट: पुलिस उपायुक्त

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 May 2025 05:37 PM IST

पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ. राजश्री सिंह ने झज्जर जिले में भट्ठों पर बांग्लादेशियों की मौजूदगी को देखते हुए जिले में भट्ठा एसोसिएशन के प्रधानों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने सभी भट्ठा एसोसिएशन के प्रधानों को निर्देश देते हुए कहा कि भट्ठों पर काम करने वाले हर मजदूर का रिकॉर्ड रखना जरूरी है। ऐसा न करने वाले भट्ठा मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में सर्च अभियान चलाया गया है जिसके तहत अब तक करीब 174 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है और जिनकी वेरिफिकेशन की जा रही है। उसके बाद इन सभी को डिपोट किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें