फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सोलर गलत लगाने की शिकायत पर कृषि मंत्री में कमेटी को दिए जांच के आदेश

जिले में नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र एवं स्थायी निपटान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक संवाद भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने की। इसमें कुल 15 परिवाद रखे गए। बैठक में नीलाहेड़ी के रामधारी ने गलत तरीके से गांव में सोलर लगाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि सोलर पांच एकड़ के गैप में लगने थे जबकि विभाग ने डेढ़ एकड़ के गैप में लगवा दिया। यह सब सरपंच ने अपने परिवारों को फायदा पहुंचने के लिए किया हैं। इस पर कृषि मंत्री में बीडीपीओ की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच करने के आदेश दिए। वहीं, धोड़ गांव के लोगों ने ओवरब्रिज बनने के कारण रास्ता बंद होने की शिकायत रखी, जिस पर कृषि मंत्री में गुढ़ा गांव से धोड़ को जाने वाले रास्ते को ठीक करवाने के आदेश दिए। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर कृषि मंत्री ने गांव में बस चालू करने के भी आदेश दिए। बैठक में लोगों ने फसल बीमा योजना सहित अन्य समस्याये भी रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें