फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहादुरगढ़ में KMP पर हादसा: श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस में केमिकल से भरे टैंकर की टक्कर, एक महिला की मौत

भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 08:07 PM IST

हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मांडोठी के पास खड़ी श्रद्धालुओं की बस में केमिकल से भरे टैंकर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस में श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके करनाल लौट रहे थे। ड्राइवर ने लघुशंका के लिए केएमपी पर सड़क किनारे बस रोकी थी। इसी दौरान हादसा हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें