अमर उजाला फाउंडेशन और टीम एक पहल सबका सहयोग झज्जर के संयुक्त तत्वाधान में सिविल अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. इंदिरा हसिजा ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। संरक्षक रामअवतार दीपक गहलावत ने बताया कि ये रक्तदान शिविर अमर उजाला फाउंडेशन, ब्लड सैंटर सिविल अस्पताल झज्जर व जिला रैड क्रास सोसायटी झज्जर के सहयोग से लगाया गया ताकि जरुरतमंद को समय पर रक्त मिले और उनका जीवन बच सके। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। अब तक 40 यूनिट रक्त एकत्रित हो चुका हैं।