फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में करियाणा स्टोर से 30 लाख चोरी, दुकान पर काम करने वालों ने दिया वारदात को अंजाम; केस दर्ज

नवीन दलाल Updated Fri, 06 Jun 2025 01:24 PM IST

कच्चा बादली रोड पर एक करियाणा स्टोर में 30 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया हैं। इसका आरोप दुकान के कर्मचारियों पर लगा हैं। चोरी के बाद से ही दुकान में काम करने वाला वर्कर भी गायब है। दुकानदार दो दिन बाद दुकान पर पहुंचा तो दुकान में रखे 30 लाख रुपये गायब मिले। पुलिसर ने अपने ही वर्करों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक राहुल गर्ग ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि 3 जून को उसकी दादी का देहांत हो गया था जिसके कारण वह दो दिन दुकान पर नहीं आ पाया और दुकान को उसके भाई और काम करने वाले दो वर्करों ने मिलकर दुकान खोली थी। राहुल गर्ग ने बताया है कि 5 जून को शाम के समय वह दुकान पर आया तो दोनों वर्कर दुकान पर नहीं थे और उसने गल्ले में रखे 30 लाख रुपए देखे तो वहां नहीं मिले। उसने जब सीसीटीवी कैमरा देखा तो कैमरा नहीं चल रहे थे। उसके बाद देखा कि डीवीआर ही गायब थी। राहुल ने बताया कि उसकी दुकान पर यूपी के रहने वाले विमल व अनुज काम करते हैं और वहीं दूसरी दुकान पर उन दोनों का दोस्त सौरभ काम करता है। तीनों ही अपने गांव एक साथ चले गए हैं।  राहुल ने तीनों पर चोरी करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें