कोरोना को लेकर चौथा दिन राहत भरा रहा। चौथे दिन झज्जर जिले में कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। जिले में कोरोना के पांच मरीजों में से एक ठीक हो गया है। फिलहाल चार एक्टिव मरीज हैं, जिनको होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने गुरुवार को सिविल अस्पताल का दौरा कर फ्लू कॉर्नर व सैंपल कॉर्नर का निरीक्षण किया। जिले में वीरवार को कुल 27 लागों के सैंपल लिए गए, जिसमें सभी नेगेटिव आए हैं। जिले में अब तक 175 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से कुल पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें अब एक मरीज ठीक हो गया है। जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.85 प्रतिशत है।