फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में जिला ब्राह्मण सभा के कॉलेजियम चुनाव के लिए मतदान

नवीन दलाल Updated Sun, 18 May 2025 02:54 PM IST

जिला ब्राह्मण सभा के कॉलेजियम चुनाव के लिए आज ब्राह्मण धर्मशाला में मतदान करवाया जा रहा है। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। मतदान प्रक्रिया तीन दिन तक चलेगी। 20 मई को शाम 5 बजे के बाद मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर दयानंद वत्स ने बताया कि चुनाव के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। कुल 105 कॉलेजियम चुने जाने थे, जिनमें से 73 कॉलेजियम निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब बाकी 32 के लिए चुनाव करवाया जा रहा है। पहले दिन 22 कॉलेजियम के लिए मतदान करवाया जा रहा है। इस दौरान करीब 700 सदस्य मतदान करेंगे। फिर 5 कॉलेजियम के लिए सोमवार व 5 कॉलेजियम के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मंगलवार को मतदान खत्म होने के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी। इन 105 कॉलेजियम को 45 दिन के अंदर जिला कार्यकारिणी का चुनाव करवाना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें