अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा और उसकी छोटी बहन सीवी बूरा का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तराखंड के अल्मोड़ा का बताया जा रहा है। वीडियो में स्वीटी बूरा टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों से भिड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। एक अन्य वीडियो में स्वीटी बूरा टैक्सी यूनियन कर्मचारियों को धकेलते, धमकी देते हुए भी दिखाई दी। आरोप है कि स्वीटी बूरा फॉरर्च्यूनर गाड़ी में सवार थीं। उससे शराब की बोतलें सड़क पर फेंकी गईं। टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो गाड़ी में सवार युवतियों ने पुलिस में होने की धमकी दी। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।