फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार के सेक्टर 14 में करंट से मुनीम की मौत

नवीन दलाल Updated Sat, 28 Dec 2024 12:42 PM IST

हिसार के सेक्टर 14 में करंट लगने से मुनीम की मौत हो गई। शनिवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आदमपुर खंड के गांव सारंगपुर निवासी सुनील हिसार शहर में सेक्टर 14 में एक मकान में किराए पर रहता है। शुक्रवार को बारिश के बाद सुनील के घर की बिजली खराब हो गई थी। लाइट खराब होने पर भारत नगर निवासी बिजली मैकेनिक पंकज को बुलाया।शुक्रवार शाम के समय जब पंकज घर की लाइट ठीक कर रहा था तब सुनील उसकी मदद कर रहा था। जिसमें सुनील को करंट लग गया। पंकज ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील एक ठेकेदार के पास मुनीम के तौर पर काम कर करता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें