फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले- काकरोच जनता पार्टी एक राजनीतिक अराजकता फैलाने की साजिश

शाहिल शर्मा Updated Mon, 25 May 2026 03:38 PM IST

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल सोमवार को हिसार में पूर्व मंत्री कमल गुप्ता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने डॉ. कमल गुप्ता से घर में लगी आग से हुए नुकसान को लेकर बातचीत की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में काकरोच जनता पार्टी कुछ नहीं है यह एक सोशा है। सोशा छोड़ने वाले लोग देश में अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं। हमारे देश का युवा समझदार है इसके चुंगल में नहीं आएगा। उनको मुंह की खानी पड़ेगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डॉ. कमल गुप्ता के घर पर आग लगने की जानकारी मिली थी। यहां आकर उनके परिवार का हालचाल जाना। भगवान का शुक्र रहा कि पूरा परिवार सुरक्षित है। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के रेट हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। इंटरनेशनल मार्केट के अनुसार रेट कम ज्यादा होते हैं। कुछ देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने होने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। जिसके चलते रेट में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति का नया रिकॉर्ड बन रहा है। हम गर्मी में पीक आवर के समय भी पूरी बिजली दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें