फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एसपी से मिलने जा रहे तीन समलैंगिकों पर किन्नरों का हमला, कोर्ट गेट पर मचा हंगामा

हिसार जिला कोर्ट के मुख्य गेट के बाहर सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलने जा रहे तीन समलैंगिकों पर कथित तौर पर किन्नरों के एक गुट ने हमला कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। समलैंगिकों ने आरोप लगाया कि वह उन पर जबरन किन्नरों में शामिल करने का दबाव बनाते है। हमले में चीकू, रोहित और राहुल घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को उपचार के लिए हांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक घायल को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल चीकू, रोहित और राहुल ने आरोप लगाया कि किन्नर शोभा और बंटी गुट लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। उनका कहना है कि इसी संबंध में शिकायत देने और सुरक्षा की मांग को लेकर वे एसपी कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान जिला कोर्ट के गेट के बाहर उन्हें रोक कर उनके साथ मारपीट की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान कोर्ट परिसर के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट पुलिस के सामने होती रही, लेकिन पुलिस ने समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें