फतेहाबाद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक सोमवार को डीपीआरसी में शुरू हुई। बैठक में पुरानी लंबित शिकायतों के साथ नई शिकायतों पर भी सुनवाई की जा रही है। एजेंडे में कुल 13 परिवाद शामिल हैं। बैठक में बडोपल गांव में पाइपलाइन टूटने और जलभराव से किसानों को हो रहे नुकसान, रतिया में अवैध कॉलोनी व सड़कों के निर्माण, जमीन विवाद और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई होगी। कई मामलों में पिछली बैठक में जांच कमेटियां गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।