संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित म किसान महापंचायत में हिसार के किसान भारी संख्या में पहुंचे हैं। कुछ किसान संगठनों ने रात को ही दिल्ली की ओर कूच कर दिया था। काफी संख्या में किसान सुबह 4 बजे से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हाथों में झंडे लेकर निकले ग्रामीण किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।